"पेट सफा हर रोग दफा" इसको तो आपने सुना ही होगा अगर हमारा पेट साफ रहेगा तो हम बहुत सी बीमारियों से बचे रहेंगे और पेट सफा इसी का काम करता है दरअसल ये एक तरह का चूर्ण है जो पेट को साफ करने का काम करता है।
अगर आप पेट सफा का उपयोग करने की सोच रहे है तो आप बहुत सही जगह आये है...
इस Benefits in Hindi पोस्ट में हम Pet Saffa के फायदे, उपयोग और इससे सम्बंधित कुछ सावधानियों के बारे में जानेंगे!
पेट सफा का उपयोग ज्यादातर वो लोग करते है जिनको कब्ज से सम्बंधित समस्याए रहती है जैसे पेट में मरोड़, भारीपन, गैस, पाचन से सम्बंधित समस्या और बवासीर वगैरह पेट सफा इन समस्याओं से राहत दिलाता है।और आपकी जानकारी के लिए बता दे पेट सफा को DIVISA HERBAL कंपनी द्वारा बनाया गया है।
Pet Saffa के उपयोग और फायदे
कब्ज से राहत
पेट सफा का जो सबसे अहम उपयोग है वो कब्ज की समस्या के लिए ही है ये ही एक ऐसी समस्या है जो हजारो नई समस्याओं को जन्म देती है पेट सफा कब्ज से जल्द राहत दिलाता है।
पेट में हुए भारीपन को दूर करता है
कई बार खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी सा लगने लगता है या फिर बिना भोजन किये ही अचानक हमें पेट भारी लगने लगता है जिसके कारण दर्द भी शुरु हो जाता है इसी चीज को दूर करता है पेट सफा चूर्ण।
आंतों को रखता है स्वस्थ
पेट सफा चूर्ण आंतों की भी सफाई करता है जिससे आंतों को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है।
पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है
पेट सफा ना सिर्फ पेट को साफ करता है बल्की पाचन क्रिया सही से होने में भी मदद करता है जिससे कब्ज के साथ-साथ पेट में होने वाली समस्याएं होने के चांस बहुत कम हो जाते है।
ये भी फायदा होता है
इसी के साथ पेट सफा पेट में बनने वाली गैस के लिए भी काफी उपयोगी है गैस एक बहुत ही पेचीदा समस्या है जिससे पेट में दर्द घूमने लगता है।
पेट सफा का इस्तेमाल कैसे करे
पेट सफा चूर्ण को आप रात में सोते समय 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते है।
पेट सफा से सम्बंधित सावधानियां
अगर पेट सफा का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में कर लिया जाये तो इसके चलते कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते है जैसे
- दस्त
- पानी की कमी
- सूजन वगैरह
इसी के साथ
- पेट सफा का इस्तेमाल करने के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिए।
- गर्भवती महिलाये इसका सेवन ना करे।
- बच्चों को इसका सेवन ना कराए।
पेट सफा का सेवन कैसे करे
कई लोगों को इसके बारे में सही जानकारी पता नहीं होती है की पेट सफा का उपयोग किस तरह से करना चाहिए जिससे इसका फायदा भी ज्यादा हो साइड इफेक्ट्स भी बहुत कम हो या फिर हो ही ना।
आप एक से 2-3 चम्मच पेट सफा को गरम पानी के उपयोग कर सकते है आप इसकी मात्रा अपनी उम्र और हेल्थ के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है शुरुआत में आप इसकी खुराक कम ही रखे।
शुरुआत में आप इसको 6-7 दिन रोज़ ले सकते है बाद में जब आपको समस्या हो तब आप इसका उपयोग कर सकते है।
इससे आपको इसके साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे अगर आपको दिखे की आपको ये फायदा नहीं कर रहा है तो इसका उपयोग आप बंद करदे क्योंकि ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल करने से आपको इसके नुकसान नज़र आ सकते है।
Pet Saffa कहां से खरीदे और इसकी कीमत क्या है?
अगर बात करे पेट सफा की कीमत की तो इसकी 120 ग्राम की कीमत लगभग 80 रूपए के आसपास है आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से खरीद सकते है अगर आप ऑनलाइन इसे लेना चाहते है तो आप Amazon, Flipkart से खरीद सकते है।
तो आपको पेट सफा के बारे में जानकारी मिल गयी होगी तो इस पोस्ट को उन लोगों के साथ शेयर करना ना भूले जिनको कब्ज़ या फिर पेट से सम्बंधित समस्याए है ताकि वो भी इसके बारे में जान सके।
Tags:
हर्बल प्रोडक्ट्स