इस पोस्ट में Sachi Saheli Tonic के फायदे के साथ-साथ इसके बारे में वो सब कुछ मौजूद है जो आप जानना चाहते हो अकसर आपने टी.वी. पर इसका Ads भी देखा होगा जहां रवीना टंडन इसका ad करते नज़र आती है।
उस ad में बताया गया है सच्ची सहेली आपके कठिन दिनों की साथी है जिसको देख कई लोग confuse भी हो जाते है आखिर कठिन समय क्या है तो इस पोस्ट में आपको ये सब जवाब मिलने वाले है आखिर सच्ची सहेली टॉनिक क्या है इसके फायदे, उपयोग, खुराक और इससे सम्बंधित सावधानियां क्या है।
तो चलिए जानते है।
Sachi Saheli Tonic in Hindi
Sachi Saheli एक तरह की आयुर्वेदिक औषधि है जिसको टॉनिक के रूप में बनाया गया है जो की महिलाओं के लिए बनाई गयी है या फिर कहे उनके शारीरिक बीमारियों और समस्याओं के लिए बनाई गयी है जिनमे शामिल है:
- मासिक धर्म से सम्बंधित समस्याएं
- कमजोरी
- चिंता और तनाव
- हार्मोनल बिगड़ना
- शारीरिक दर्द, वगैरह
सच्ची सहेली, टॉनिक के साथ-साथ गोलियों में भी उपलब्ध है जिसको दवाइयों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है सच्ची सहेली को कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के द्वारा बनाया गया है जो की महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती है।
सच्ची सहेली में इस्तेमाल की जाने वाली आयुर्वेदिक चीजें
शतावर: ये हार्मोन्स को बढ़ाता है साथ की एनर्जी देता है इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
अर्जुन: इसका इस्तेमाल मोटापा कम करने के लिए किया जाता है इसी के साथ सूजन, छालें, खांसी में भी इसका उपयोग किया जाता है।
छोटी हरड़: इसको कई लोग हरीतकी के नाम से भी जानते है इसका उपयोग गर्भावस्था जैसी समस्या में किया जाता है।
मुलेठी: ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।
अशोक: इसका इस्तेमाल स्त्री रोग में किया जाता है।
इसी तरह इसमें आंवला, सेब, दशमूल, अश्वगंधा जैसी कई आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल किया गया है।
सच्ची सहेली टॉनिक के फायदे
सच्ची सहेली के कई फायदे है जिनमे शामिल है:
- महिलाओं में होने वाले दर्द (कमर,पीठ,) में लाभकारी है।
- अनियमित मासिक धर्म में लाभकारी है।
- शरीर को तेज करती है या फिर कहे फुर्तीला बनाती है।
- भूख बढ़ाती है।
- मोटापे को दूर करती है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है।
- तनाव दूर करती है।
- मूड स्विंग्स की समस्या दूर करती है।
- पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में लाभकारी है।
- अनिद्रा जैसी समस्या दूर करती है।
सच्ची सहेली से सम्बंधित सावधानियां
सच्ची सहेली को इस्तेमाल करते वक़्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:
अगर पेट में किसी भी तरह की कोई सर्जरी हुई है तो इसके इस्तेमाल ना करे (इसकी ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले)
अगर आपको एलर्जी है तो भी इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ ले।
अगर आपके आपको किसी तरह की कोई समस्या है (शाररिक) तो अपने डॉक्टर से पूछने के बाद ही इसका उपयोग करे।
सच्ची सहेली का उपयोग कैसे करे
आप इसे दिन में 2 बार 2-2 चम्मच ले सकते है ये कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे उम्र, स्वास्थ्य (इसकी सटीक खुराक और ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले)
सच्ची सहेली टॉनिक कहां से खरीदे और इसकी कीमत
आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते है अगर बात करे इसकी कीमत तो ये 200 रूपए के आसपास मिल जाती है।